6 से 19 वर्ष के बच्चे की शिक्षा को लेकर विभागीय कार्य योजना तैयार, बच्चों के स्कूल भेजने पर जोर

6 से 19 वर्ष के बच्चे की शिक्षा को लेकर विभागीय कार्य योजना तैयार, बच्चों के स्कूल भेजने पर जोर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले में 17 नवंबर से विशेष बाल सर्वेक्षण अभियान जारी है। इसमें 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों का पहचान करना है। बताया गया है कि विद्यालय में नामांकन नहीं कराने वाले, बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले और नियमित स्कूल नहीं जाने वाले बच्चे सर्वेक्षण के दायरे में है, जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

दिव्यांग, अनाथ, प्रवासी परिवारों और कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों पर सर्वेक्षण टीम की  विशेष नजर है, अर्थात इस तरह के बच्चों का आवश्यक रूप से डेटा तैयार किया जा रहा है। बताते है कि प्रत्येक विद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन, प्रधानाध्यापक से लेकर आंगनबाड़ी सेविका और स्थानीय समुदाय की इसमें भागीदारी रखी गई है।

टीम घर-घर जाकर बच्चों, अभिभावकों, पढ़ाई की स्थिति और विद्यालय छोड़ने के कारणों का पता लगाएगी।इसके साथ ही बच्चे की पूरी जान कारी जुटाई जायेगी। इसके लिए 15 से 22 दिसंबर तक घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाना है।

23 से 31 दिसंबर तक सत्यापन और 22 जनवरी 2027 तक अंतिम प्रतिवेदन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कुल मिलाकर इस मिशन को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा बारीकी से इसकी कार्य योजना तैयार की गई है। वही सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी बच्चे स्कूल जरूर जायें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page