श्रम अधीक्षक ने तीन श्रमिकों को नियोजकों से दिलाए 1 लाख 47 हजार

श्रम अधीक्षक ने तीन श्रमिकों को नियोजकों से दिलाए 1 लाख 47 हजार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। श्रम अधीक्षक, सत्य प्रकाश द्वारा शनिवारीय जनता दरबार में 05 बकाया मजदूरी से संबंधित शिकायतों का सुनवाई की गई। इस दौरान  03 शिकायत पत्रों का निष्पादन किया गया और नियोजको से 1,47,000/- की राशि श्रमिकों को दिलाई गई। 

02 श्रमिकों के द्वारा अपने बकाये मजदूरी से सम्बंधित शिकायत श्रम अधीक्षक,  के शनिवारीय जनता दरबार में समर्पित किया गया। फलस्वरूप श्रम अधीक्षक ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनके आवेदन पत्र पर यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए उनके बकाया राशि को दिलाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होने जिले के सभी श्रमिकों से अनुरोध किया है  कि अगर किसी भी श्रमिक का बकाया राशि उनके नियोजनक के द्वारा नहीं दिया जाता है तो श्रमिक अपनी लिखित शिकायत श्रम अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को समर्पित कर सकते हैं। उनके आवेदन पर नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए। उनके बकाया राशि का भुगतान उनके नियोजन द्वारा कराया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page