कुआं में गिरने से 3 वर्षीय बालक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदला 

कुआं में गिरने से 3 वर्षीय बालक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदला 
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर।थाना क्षेत्र की पकड़ी दीक्षित पंचायत के हनुमान नगर गांव में कुआं में गिरने से तीन वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी धीरज ठाकुर के तीन वर्षीय पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ बच्चे घर के आसपास गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान अंश कुमार गेंद के पीछे दौड़ने लगा।

गेंद के पीछे भागते हुए वह पास में स्थित एक कुएं के समीप पहुंच गया। बताया जाता है कि कुएं के ऊपर तिरपाल बिछाकर गेहूं सुखाया जा रहा था। इसी दौरान बालक अनजाने में तिरपाल सहित कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

आनन-फानन में बालक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में जहां 24 नवंबर को मृतक की फुआ की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page