हरसिद्धि पुलिस ने विशेष छापेमारी में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

हरसिद्धि पुलिस ने विशेष छापेमारी में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों में मटियरिया कसबा टोला निवासी स्व. राम प्रसिद्ध राम के पुत्र मिट्ठू राम, मटियरिया वार्ड संख्या-04 निवासी स्व. अतिबल यादव के पुत्र रामायण यादव तथा हरसिद्धि पकड़िया वार्ड संख्या-08 निवासी स्व. कुर्बान मियां के पुत्र इसरायल मियां शामिल हैं।

मिट्ठू राम के विरुद्ध टीआर संख्या 1746/19, रामायण यादव के विरुद्ध टीआर संख्या 1592/26 और इसरायल मियां के विरुद्ध टीआर संख्या 328/26 में वारंट निर्गत था।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने तीनों वारंटियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी दल में अपर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार,  अक्षय कुमार, अंकित कुमार, नेहा एवं वर्षा सहित पुलिस बल शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page