तेज बारिश से खुला मोतिहारी नगर निगम की व्यवस्थाओं का पोल, कई इलाके जलमग्न

तेज बारिश से खुला मोतिहारी नगर निगम की व्यवस्थाओं का पोल, कई इलाके जलमग्न
Facebook WhatsApp

-बारिश से किसानों के चेहरे खिले , गर्मी से मिली राहत

मोतिहारी। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार की तेज बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई पर इस एक घंटे की बारिश ने नगर निगम के कई दावों की पोल खोल दिया है ।तकरीबन एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद पूरा शहर जल मग्न हो गया।

सोनारपटी,हेनरी बाजार,मीना बाजार गाजा चौक, बेली सराय,बलुआ चांदमारी मेन रोड सरीखे कई अन्य मुख्य सड़के जलमग्न हो गईं। सदर अस्पताल कैंपस और अस्पताल रोड तो झील में तब्दील हो गया,जहा अस्पताल का कचड़ा पूरे अस्पताल परिसर में पानी में तैरता दिखा।

वही मोहल्लो की स्थिति बद से बदतर हो गई। इधर नगर निगम जहां जल निकासी को लेकर लगातार व्यवस्थाओं और कारवाई का दावा करता है , तो इस बारिश ने दावा पर धावा बोल दिया है , नतीजतन कई जगह नाला और सड़क एक हो गए है। बता दे कि एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद मौसम ने करवट ले लिया और भीषण गर्मी से जुझ रहे लोग बारिश के बाद राहत महसूस करने लगे हैं।

इधर इस झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है , क्योंकि खेतों में पानी कि काफी जरूरत थी। धान पीले पड़ रहे थे जिससे किसानों में मायूसी छा रही थी ऐसे में रविवार की बारिश को किसान धान की बारिश भी मान रहे है। किसानों को इस बारिश से धान की उपज में काफी फायदा होने की उम्मीद जगी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page