24 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजनोत्सव सह कलवार मिलन समारोह का होगा आयोजन

24 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजनोत्सव सह कलवार मिलन समारोह का होगा आयोजन
Facebook WhatsApp

रक्सौल। कलवार कल्याण समिति के द्वारा कलवार समाज के कुल देवता के भव्य पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर शहर के पटेल पथ स्थित जगदीश हैंडलूम में कलवार कल्याण समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 सितंबर (गुरूवार) को रक्सौल के पंकज चौक स्थित पंकज वाटिका मैरेज हॉल के परिसर में भगवान बलभद्र के पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान पूजा को लेकर आवश्यक तैयारियों को शुरू करने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार के पास पहुंच कर पूजा को लेकर निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावे, पूजा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न सदस्यों को कार्य आवंटित किया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस वर्ष पूजा स्थल में परिवर्तन किया गया है, जहां पूजा में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।बैठक के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए समिति के द्वारा कलवार समाज के सभी लोगों से अपने कुल देवता के पूजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

बैठक में उपाध्यक्ष सोनू कुमार गुप्ता, अजय कुमार उर्फ बाबल जी, महासचिव चंदन कुमार, सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उप कोषाध्यक्ष मंगलम कुमार, अखिलेश कुमार, संगठन मंत्री चंदन गुप्ता, बप्पी साह, जितेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, अंकेक्षक धीरज कुमार, कानूनी सलाहकार बैजू जायसवाल, संरक्षक प्रदीप भारती, कार्यकारिणी सदस्य रिदित कुमार, मनोज कुमार, सनोज कुमार, सौरभ कुमार, सोनू कुमार जायसवाल, रौशन कुमार, सागर कुमार, बप्पी साह, जितेन्द्र कुमार, अरूण कुमार  सहित कलवार कल्याण समिति रक्सौल के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page