ब्रह्माकुमारियों ने की अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन 

ब्रह्माकुमारियों ने की अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन 
Facebook WhatsApp

-भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर खुशहाल जीवन की कामना की

मोतिहारी। अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव अंतर्गत  ब्रह्माकुमारी बनिया पट्टी सेवा केंद्र द्वारा नगर के सूर्यबाला सदन में भव्य अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके  मीना दीदी, विधायक बबलू गुप्ता, अपर समाहर्ता एवं रेड क्रॉस प्रभारी शैलेंद्र कुमार, बीके अशोक वर्मा, बीके विभा, अवकाश प्राप्त स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार ने भाग लिया।

रक्षाबंधन के आध्यात्मिक पर प्रकाश डालते हुए  मीना दीदी ने कहा कि जब दुनिया गिरती कला में बिल्कुल पतित हो जाती है, तब परमपिता परमात्मा का अवतरण भारत की भूमि पर होता है, उनके अवतरण की हीं यादगार है। शिव जयंती अवतरित होने के बाद  आत्माओं को रक्षासूत्र बांधकर उसे पवित्र करते हैं और जब दुनिया पवित्र हो जाती है, तब भारत की पावन धरती पर श्री कृष्ण का जन्म होता है। तत्पश्चात जन्माष्टमी मनाया जाता है।

विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि संस्था का सेवा कार्य ऐतिहासिक है। यह संस्था न सिर्फ आध्यात्म का  प्रचार प्रसार कर रही है, बल्कि भारत को स्वर्णिम युग में ले जाने के लिए सतत् प्रत्नशील है।  संचालन के दौरान  बीके अशोक वर्मा ने बताया कि प्रत्येक पांच हजार वर्ष के अंतराल पर परमात्मा का अवतरण भारत की भूमि पर होता है।  परमात्मा द्वारा किए गए महान कार्य का यादगार द्वापर से रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा चली। आरंभ में साधु  सन्यासी ही रक्षा सूत्र बांधते थे, धीरे-धीरे यह प्रथा बड़ा रूप लेता चला गया।

अतिथियों का स्वागत बीके विभा,बीके करुणा, बीके रीना  ने पुष्प गुच्छ देकर एवं तिलक लगाकर किया।  स्वागत भाषण बीके बिभा ने किया।  संबोधित करने वालों में योगी शैलेन्द्र गिरी,बीके करुणा, बीके हरिशंकर भाई एवं अन्य थे।  उपस्थित सभी भाई बहनों को बीके मीना दीदी ने रक्षा सूत्र बांधकर खुशहाल जीवन की  कामना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page