हरसिद्धि में लावारिस मिली स्कॉर्पियो चोरी की निकली, चेसिस-इंजन नंबर की जांच में जुटी पुलिस 

हरसिद्धि में लावारिस मिली स्कॉर्पियो चोरी की निकली, चेसिस-इंजन नंबर की जांच में जुटी पुलिस 
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि।  थाना क्षेत्र के दामोवृति नहर के बांध से  10 दिन पहले लावारिस हालत में बरामद की गई स्कॉर्पियो वाहन चोरी की निकली है। वाहन की वास्तविक पहचान और मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को दामोवृति नहर के बांध के समीप ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम ने एक लावारिस स्कॉर्पियो बरामद की थी। प्रारंभिक जांच में वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे थाना लाया गया और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान स्कॉर्पियो पर लगी नंबर प्लेट की पड़ताल की गई तो वह एक जीप की निकली। इसके बाद पुलिस को वाहन चोरी का होने का संदेह हुआ। वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए उसके चेसिस और इंजन नंबर को सत्यापन हेतु जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) भेजा गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वाहन चोरी का प्रतीत हो रहा है। डीटीओ कार्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद वाहन की सही पहचान और उसके मालिक की जानकारी स्पष्ट हो जायगी। फिलहाल अब तक किसी व्यक्ति ने इस स्कॉर्पियो पर अपना दावा नहीं किया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page