पीएम मोदी फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में,वोट चाहिए बिहार में:प्रशांत किशोर

पीएम मोदी फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में,वोट चाहिए बिहार में:प्रशांत किशोर
Facebook WhatsApp

मधुबनी।विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत कुमार ने रविवार को हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के साहरघाट में रोड शो किया।

काफिला साहरघाट पुल से शुरू हो साहरघाट चौक होते हुए राम-जानकी चौक पहुंचा। उनके साथ विधानसभा प्रत्याशी रत्नेश्वर ठाकुर साथ थे। राम-जानकी चौक पर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात और वोट चाहिए बिहार का, मोदी जी जुमले बोल कर सरकार चला रहे हैं।

बिहार में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। सूबे के बेरोजगार युवक दूसरे राज्यों में जाकर रोजगार करते हैं। हमारी सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। बिहार से पलायन रुकेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार हैं, उन्हें आराम की जरूरत है। भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि लालू जी को बिहार की गद्दी चाहिए। जो सपना कभी पूरा नहीं होगा। सूबे के लोग जंगल राज को पुनः वापस नहीं लाना चाहेंगे।

इसके बाद उनका काफिला राम जानकी चौक, नेता जी चौक, नायक गेट होते हुए बसवरिया, पहिपुरा, सलेमपुर गांव में रोड शो करते हुए बेनीपट्टी प्रखंड में प्रवेश किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page