सीएम नीतीश कुमार खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे चिराग पासवान के घर,बढी सियासी सरगर्मी

सीएम नीतीश कुमार खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे चिराग पासवान के घर,बढी सियासी सरगर्मी
Facebook WhatsApp

पटना। भक्ति और साधना का केन्द्र लोक आस्था का महापर्व छठ के दुसरे दिन रविवार को बिहार के राजनीतिक संबंधों में मिठास घोलने का अवसर बन गया। छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी खरना पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया। पिछले कुछ वर्षों से दोनों नेताओं के बीच संबंध सहज नहीं रहे हैं, ऐसे में नीतीश कुमार का खुद चिराग के घर प्रसाद ग्रहण करने जाना एक राजनीतिक घटना जैसी है। इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति नए समीकरण बनने की उम्मीद जगा दी है। महापर्व पर हर तरफ उल्‍लास के माहौल के बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खरना के दिन रविवार शाम प्रसाद ग्रहण करने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचे। गेट पर ही पासवान ने उनकी आगवानी की। मुख्‍यमंत्री ने हंसते हुए कहा, हम तो आपका दर्शन करने चले आए। सुनकर चिराग भी हंसने लगे। वहां खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

चिराग पासवान व उनकी मां सहित उनके स्वजनों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चिराग ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ सभी स्वजनों ने तस्वीर भी खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया।उल्लेखनीय है,कि बीते कुछ सालो से नीतीश कुमार से चिराग पासवान के रिश्ते सहज नही रहे।बाबजूद इसके मुख्यमंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचकर सबको चौका दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page