मोतिहारी में होगा सांसद खेल महोत्सव-2026, 

मोतिहारी में होगा सांसद खेल महोत्सव-2026, 
Facebook WhatsApp

-1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न खेल   प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

     

मोतिहारी। युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के संरक्षण में “सांसद खेल महोत्सव-2026” का आयोजन मोतिहारी में किया जा रहा है।

महोत्सव का आयोजन “खेल से स्वास्थ्य  युवा से राष्ट्र  एकता से विकास” की भावना के साथ किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत 1 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन मुख्य रूप से खेल भवन, मोतिहारी तथा आवश्यकता के अनुसार गांधी मैदान और अन्य निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।

जाहिर है कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए तलवारबाजी, कैरम, शतरंज, कुश्ती, थांग-टा, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, जूडो, साइकिलिंग एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं का शेड्यूल के अनुसार 1 से 3 सितंबर तक खेल भवन, मोतिहारी में तलवारबाजी (फेंसिंग), 9  से 11 सितंबर तक खेल भवन, मोतिहारी में कैरम, 12  से 13 सितंबर तक खेल भवन, मोतिहारी में शतरंज, 14  से 15 सितंबर तक खेल भवन,  में कुश्ती, 16  से 17 सितंबर तक खेल भवन, थांग-ता, 18  से 20 सितंबर तक गांधी मैदान, मोतिहारी में वॉलीबॉल, 21  से 23 सितंबर तक गांधी मैदान,  में एथलेटिक्स, 24  से 25 सितंबर तक खेल भवन,  में भारोत्तोलन, 26  से 27 सितंबर तक खेल भवन, मोतिहारी में टेबल टेनिस, 28 से 29 सितंबर तक खेल भवन में जूडो, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी उद्यान/गांधी मैदान, में साइकिलिंग तथा 3 से 8 अक्टूबर तक खेल भवन,  में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

महोत्सव का समापन समारोह 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव-2026 के संयोजक के रूप में भानु प्रकाश एवं अप्पू कुमार आयोजन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page