महावीरी झंडा के अवसर पर गोढवा में भव्य दंगल का आयोजन

महावीरी झंडा के अवसर पर गोढवा में भव्य दंगल का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। महावीरी झंडा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत राज गोढवा में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता का मुखिया राजू बैठा द्धारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दंगल प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित नेपाल से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। देश के विभिन्न राज्यों एवं पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे पहलवानों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों में खासा उत्साह और रोमांच पैदा किया। आयोजन समिति द्वारा सभी पहलवानों, अतिथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया।

दर्शकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में देव नारायण प्रसाद, भूषण कुमार पूर्व मुखिया नरेश प्रसाद, राम बनारस प्रसाद ,अंगद प्रसाद, उपेन्द्र गुप्ता, विशाल कुमार,ऋषि नंदन प्रसाद, सूरज कुमार मनु कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश,नंदु प्रसाद, मोतीलाल प्रसाद एवं अन्य का सहयोग के लिए ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page