अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, मद्यनिषेध विभाग,पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की नई पहल
-अब क्यूआर कोड स्कैन कर गुप्त रूप से कर सकेंगे शिकायत
मोतिहारी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मद्यनिषेध विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब आम नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर शराब के अवैध कारोबार से जुड़ी शिकायत गुप्त रूप से दर्ज करा सकेंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना और जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाना है। क्यूआर कोड के माध्यम से लोग अपने आसपास होने वाले अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन की जानकारी विभाग तक पहुंचा सकेंगे।
विभाग की इस पहल से शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने में मदद मिलेगी। साथ ही प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मद्यनिषेध विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई कर सकेगी।ये क्यू आर कोड सभी शिक्षण संस्थान,सरकारी संस्थान एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई है।
ओम प्रकाश,सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

