ग्राम कचहरी में विधिक सहायता क्लिनिक का हुआ उद्घाटन

ग्राम कचहरी में विधिक सहायता क्लिनिक का हुआ उद्घाटन
Facebook WhatsApp

प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम कचहरी मे दिया जायेगा निःशुल्क  जानकारी 

हरसिद्धि।  प्रखंड क्षेत्र के हरपुर राय ग्राम कचहरी में शुक्रवार को विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन सरपंच रघुनाथ राम व उप सरपंच दिलीप गुप्ता ने किया। मौके पर पीएलवी सुनील कुमार सिंह, मुखिया राजकुमार राम, कचहरी सचिव रामनाथ राम, पंच मैनेजर राम सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

उप सरपंच श्री गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम कचहरी में विधिक सहायता निःशुल्क दी जाएगी। कानूनी जागरूकता व साक्षरता लाई जाएगी। पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता दी जाएगी। ग्राम कचहरी के फैसले को नहीं मानने के मामले को कोर्ट में ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक के शुरू होने से ग्रामीणों को कानूनी मदद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही उन्हें सही सलाह और सहायता मिल जाएगी। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ होगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे गांव में कानूनी जागरूकता बढ़ेगी और छोटे-छोटे विवादों का समाधान गांव में ही हो सकेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page