विद्यालयों का प्रतिदिन निरीक्षण सुनिश्चित करें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीः जिलाधिकारी 

विद्यालयों का प्रतिदिन निरीक्षण सुनिश्चित करें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीः जिलाधिकारी 
Facebook WhatsApp

– मध्यान भोजन की अवधि के दौरान स्कूलों में पहुंचे एवं बच्चों के संग पंगत  खाना खाएं

-शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षोपरांत   दिए कई निर्देश 

मोतिहारी।समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें।

औचक निरीक्षण  मध्यान भोजन के लिए निर्धारित समय पर करें और खुद भी बच्चों के पंगत में बैठकर मध्यान भोजन ग्रहण करें। मध्यान भोजन की क्वांटिटी, क्वालिटी और हाइजीन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यालय भ्रमण के दौरान पदाधिकारी विद्यालय परिसर की साफ- सफाई सहित रसोई घर की व्यवस्था जरूर देखें। रसोई घर की साफ-सफाई मुकम्मल हो, उसमें कोई भी अनावश्यक सामग्री नहीं रहे, इसे सुनिश्चित कराएं। रसोई घर की खिड़की में यथाशीघ्र जाली (नेट)लगवा दें। निर्देश दिया  कि सभी पदाधिकारी मध्यान भोजन ग्रहण करते हुए अपना फोटो संबंधित ग्रुप में व्हाट्सएप के माध्यम से भेजेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मैं स्वयं भी देखूंगा और उप विकास आयुक्त के द्वारा भी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।  बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान नामांकन की स्थिति, नामांकन के विरुद्ध बच्चों की भौतिक उपस्थित, शिक्षकों की उपस्थिति, इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्धता, विद्यालय की अगर कोई समस्या है तो इससे संबंधित एक नोट बनाएं और इसका प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक के दौरान बताया गया कि जिला की कुल सात प्रखंडों में एजेंसी के माध्यम से मध्यान भोजन कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि खाना की गुणवत्ता और सर्विस से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  जिन विद्यालयों में सिविल वर्क चल रहे हैं अथवा जिन विद्यालयों में होना है और कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।उन सभी विद्यालयों की कनीय अभियंता के साथ जांच करें। विद्यालयों में चल रहे सिविल वर्क को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इससे संबंधित गूगल शीट बनाएं और स्कूल वार किये जा रहे कार्यों और उसके प्रगति को गूगल सेट में प्रतिदिन दर्शाएं।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया  कि जिला अंतर्गत सभी 33 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में लाइव क्लासेस संचालित की जा रही है।  बीएसईबी पटना द्वारा विकसित मोबाइल एप “विद्या साथी”के माध्यम से 24  गुणा 7 विद्यार्थी शिक्षकों से अध्ययन कर सकते हैं एवं अपनी समस्या,  प्रश्नों का हाल प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंडों के कनीय अभियंता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page