काली सेना की ओर से आयोजित हरियाली सावन मिलन समारोह में  महिलाओं ने लिया  हिस्सा

काली सेना की ओर से आयोजित हरियाली सावन मिलन समारोह में  महिलाओं ने लिया  हिस्सा
Facebook WhatsApp

रक्सौल। काली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को हरैया पोखरा स्थित सातो माई मंदिर परिसर में  हरियाली सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से सक्रिय बनाना तथा उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

समारोह में महिलाओं के लिए चार रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, बैलून बैंगल्स, मेहंदी प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल थीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में पूर्णिमा देवी ने प्रथम, रामकली देवी ने द्वितीय तथा तोता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुंती देवी प्रथम, भवानी देवी द्वितीय एवं नीलू देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

बैलून बैंगल्स प्रतियोगिता में रिंकू देवी ने प्रथम, पुनीता देवी ने द्वितीय तथा आशमा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रुखसाना खातून प्रथम, ललसा देवी द्वितीय एवं अफसाना खातून तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पार्वती तिवारी ने कहा कि काली सेना का उद्देश्य महिलाओं को केवल सामाजिक रूप से संगठित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, जागरूक, सक्रिय एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना भी है।

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने भी पार्वती तिवारी के गांव की महिलाओं में भी अपने आप को जागरूक करने के अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page