राधा कृष्ण सीकरिया शिक्षण संस्थान में भव्य श्रावण महोत्सव का आयोजन
-प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई
मोतिहारी। राधा कृष्ण सीकरिया शिक्षण संस्थान बीएड कॉलेज राधा नगर मोतिहारी में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अध्यक्ष डाॅ शंभू नाथ सीकरिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया
जिसके अंतर्गत मेहंदी, राखी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सफल छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में नजन परवीन को प्रथम एवं अंजलि कुमारी को द्वितीय जबकि खुशबू कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
राखी प्रतियोगिता में प्रीति आनंद को प्रथम एवं पूजा शर्मा को द्वितीय जबकि संध्या कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति आनंद ,रागिनी कुमारी को द्वितीय और तृतीय मुस्कान जायसवाल को दिया गया। संगीत में रूपवंती कुमारी पुरस्कृत की गई। बड़े हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव का समापन वर्षा रानी के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में दीपा गुप्ता, आदित्य कुमार, कमलेश कुमार, रीना रानी, निरुपमा, गुड़िया, खुशी, सुनील कुमार केशव और अनु ने सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया। इसमें सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

