प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग  कार्यक्रम में पूरे बिहार में पूर्वी चम्पारण अव्वल 

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग  कार्यक्रम में पूरे बिहार में पूर्वी चम्पारण अव्वल 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा-सह-क्षमता संवर्धन कार्यशाला में पूर्वी चम्पारण जिले ने पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। पटना में आयोजित उक्त कार्यशाला में राज्य के सभी 38 जिलों में शिक्षा  विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम की प्रगति ,क्रियान्वयन की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक नवाचारों की गहन समीक्षोपरांत  पूर्वी चम्पारण जिले द्वारा कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान विषयों में “कर के सीखना” पद्धति के प्रभावी क्रियान्वयन, दीक्षा पोर्टल पर माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट्स  के शत-प्रतिशत पूर्णता, नियमित विद्यालय भ्रमण एवं प्रखंड स्तरीय पीबीएल  मेलों के सफल आयोजन को सर्वोत्तम पाया गया। इसके उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र मिला। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी,  राजन कुमार गिरि ने बताया कि यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों, जिला तकनीकी दल, जिला अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन दल के सदस्य नागेन्द्र प्रसाद एवं कमलेश कुमार सिंह, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रखंड तकनीकी दल के सदस्यों के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह हमारे सरकारी विद्यालयों में आ रहे शैक्षणिक बदलाव का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का प्रत्येक बच्चा रटने की बजाय समझ कर और करके सीखे।” वहीं पढ़िये, समझिये, करिये और सीखिये पर जोर देते हुए इसे बरकरार रखने पर जोर देते हुए,उन्होंने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता को बनाए रखने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान  ब्रजेश कुमार ने कहा कि पी बी एल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गणित और विज्ञान के कमजोर बच्चों को भी आसान तरीके से मॉडल के सहारे, स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जबकि संभाग प्रभारी  रामदेव महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी पूरी उर्जा से टीम को उपयोगी कार्यों में सहयोग करते रहेंगे। मौके पर रमेश कुमार,राजीव कुमार सिंह, अंजना कुमारी, सरिता कुमारी, विभाष चंद्र, केशव कुमार कश्यप, नवाब ठाकुर आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page