मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर हरैया पुलिस सख्त, सघन वाहन जांच में 150 वाहन खंगाले

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर हरैया पुलिस सख्त, सघन वाहन जांच में 150 वाहन खंगाले
Facebook WhatsApp

रक्सौल। क्षेत्र में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और संदिग्ध वाहनों की पहचान करने के उद्देश्य से हरैया पुलिस ने शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क पर आने-जाने वाले दोपहिया सहित अन्य वाहनों को रोककर उनकी जांच की। अचानक चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही और पुलिस की टीम लगातार वाहनों की जांच में जुटी रही।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की मोटरसाइकिलों की आवाजाही पर नजर रखना, संदिग्ध वाहनों की जांच करना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना है। शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान करीब 150 वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विशेष रूप से मोटरसाइकिलों के आवश्यक कागजात और चालकों के हेलमेट की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page