समर्पण संस्था ने स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर किया वृहद मासिक भंडारा
रक्सौल। स्वयंसेवी संस्था ‘समर्पण’ ने स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर सेवा और समर्पण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सैनिक रोड, कोइरिया टोला नहर चौक के समीप संस्था द्वारा नियमित मासिक भंडारे का वृहद आयोजन किया गया।
हजारों लोगों ने चावल, दाल, आलू-चना की सब्जी, तिलौरी एवं चटपटी हरी मिर्च का प्रसाद ग्रहण कर संस्था के सेवा कार्य की सराहना की। मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से सेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाया। संस्था ने संकल्प लिया कि प्रत्येक माह निर्धारित शनिवार को भंडारे के साथ समाजहित, मानवीय सहयोग एवं सेवा-परक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
इस अवसर पर संजय गुप्ता, बिनोद कुमार गुप्ता, विजय कुमार महतो, राजू कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, पवन किशोर कुशवाहा, अमित कुमार चढ़्ढा, साइमन रेक्स, रमेश कुमार रौनियर, विजय कुमार चौरसिया, शम्भु प्रसाद चौरसिया सहित समर्पण संस्था के अनेक सेवकों का उल्लेखनीय योगदान निभाई।जानकारी सेवक शम्भु प्रसाद चौरसिया ने दी।

