गांधी ग्राम जसौलीपट्टी में निकला तिरंगा यात्रा,महान स्वतंत्रता सेनानी लोमराज सिंह किए गए याद 

गांधी ग्राम जसौलीपट्टी में निकला तिरंगा यात्रा,महान स्वतंत्रता सेनानी लोमराज सिंह किए गए याद 
Facebook WhatsApp

कोटवा। प्रखंड क्षेत्र के गांधी ग्राम जसौली पट्टी पंचायत मे बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। उक्त यात्रा स्वतंत्रता संग्राम एवं चंपारण सत्याग्रह के पुरोधा बाबू लोमराज सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ जो गांधी विद्यालय जसौली पट्टी के महत्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ सम्पन्न हुआ।

तिरंगा यात्रा प्रखंड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार दास एवं मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस बीच देशभक्ति के नारो से पूरा वातावरण गुंजयमान हो रहा था।

लोगो में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। लोग हाथों में तिरंगा थाने जमकर नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में सरपंच प्रतिनिधि विनोद यादव , प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह , अक्षय पासवान , रामनाथ साह , साधु साह , कृषि सलाहकार राजेश कुमार , मुन्ना पटेल , खुर्शीद दीवान, आस नारायण सिंह , वशिष्ठ सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page