सीपीएम के पूर्व अंचल मंत्री मैनेजर चौधरी के निधन पर शोकसभा
सुगौली। प्रखंड के अंबेडकर चौक स्थित सीपीआईएम कार्यालय परिसर में बुधवार को पूर्व जिला कमिटी सदस्य एवं पूर्व सुगौली अंचल मंत्री कामरेड मैनेजर चौधरी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कामरेड श्याम लाल गिरी ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मैनेजर चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
बताया गया कि कामरेड मैनेजर चौधरी का निधन बीते 4 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे हृदय गति रुकने से हो गई।
सभा के मुख्य अतिथि सुगौली के पूर्व विधायक एवं सीपीआईएम बिहार के वरिष्ठ नेता कामरेड रामाश्रय सिंह ने मैनेजर चौधरी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके संघर्षशील जीवन और पार्टी के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि मैनेजर चौधरी ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मौके पर कामरेड धनंजय पुरी,अंचल मंत्री सुगौली सह जिला सचिव मंडल सदस्य,कामरेड राकेश झा, मंत्री टी.के.सी सुगौली सहित अनिल सिंह,ललन चौधरी, अजीजूल हक,आबास अंसारी, कुमार तिवारी,जगदीश यादव,प्रेमचंद्र सहनी,सुमंत कुमार,
मनोज पुरी, शिवमंगल साह,चंदेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

