नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे ट्रक सहित 550 बोरी यूरिया जब्त
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, के नेतृत्व में यूरिया लदे को जप्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार छापेमारी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं ढाका थाने की पुलिस शामिल थे। प्रशासन को उक्त सफलता ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित विशंभरपुर गांव के नजदीक मिली।
वहां ट्रक संख्या बीअर 06जी 9262 पर कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे लगभग 550 बैग यूरिया उर्वरक जप्त किया गया। अलबत्ता पुलिस को देखकर छापेमारी से पूर्व चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि उक्त उर्वरक को ढाका के रास्ते घोड़ासहन और फिर वहां से नेपाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
तत्काल जप्त वाहन को ढाका थाना में लाया गया है। जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त उर्वरक को जिम्मेनामा पर देने की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीमाएं इलाकों के बड़े उर्वरक व्यवसायी इन दोनों बड़े पैमाने पर उर्वरक की तस्करी में लगे हुए हैं। जिन पर अंकुश लगाना प्रशासन के लिए चैलेंज है अब देखना दिलचस्प होगा कि उक्त कार्रवाई के बाद धंधे में लिप्त लोगों के अंदर कितना खौफ पैदा करता है।

