15 अगस्त को ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
– जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश
मोतिहारी। स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अबतक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की एवं सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला प्रभारी मंत्री सह मंत्री ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरकार झंडोत्तोलन करेंगे।
वही जिला में विकास और प्रगति के कार्य सहित बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहे कार्यों को रेखांकित करते हुए गांधी मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्र के लोग भामाशाह सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। नतीजतन मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में झंडोत्तोलन को लेकर चल रही तैयारी को समय से पूर्ण करा लें। जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं आम लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाए। महिलाओं के लिए अलग दीर्घा तथा पत्रकारों को बैठने एवं संपूर्ण कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए के लिए अलग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
नगर निगम क्षेत्र स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर जिला स्तरीय पदाधिकारीगण द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। जबकि झंडोतोलन कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
-झंडोत्तोलन कार्यक्रम के लिए समय का निर्धारण
गांधी मैदान में सुबह 9:00 बजे, समाहरणालय परिसर मोतिहारी में 9:45 बजे, अनुमंडल कार्यालय सदर के परिसर में 9:50 बजे, नगर निगम कार्यालय 10:05 बजे, गांधी संग्रहालय 10:15 बजे, जिला परिषद कार्यालय 10:25 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10:35 बजे, पुलिस केंद्र मोतिहारी 10:40 बजे तपश्चात 11:05 पूर्वाह्न से महादलित टोलों मे बुजुर्ग महादलित व्यक्ति के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस बार महादलित टोलों में झंडोत्तोलन का कार्य महिलाएं करेंगी। फलस्वरूप जिलाधिकारी ने सभी तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
-आज होगा फुल ड्रेस रिहर्सल
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 13 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल पूर्वाह्न 9 बजे किया जाएगा, जिसमें सभी टुकड़ियां भाग लेंगी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी को उपस्थित रहने का आदेश दिया। जबकि बरसात के मौसम को देखते हुए गांधी मैदान में परेड वाले ट्रैक को ठीक करा देने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मोतिहारी को दिया। गांधी मैदान की साफ सफाई सहित कलेक्ट्रेट परिसर एवं सभी महत्वपूर्ण पथों की साफ सफाई का निर्देश नगर निगम को दिया गया। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में मंच निर्माण, रंग रोगन एवं बैरिकेडिंग के विषय में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से जरूरी जानकारी प्राप्त की गई।
-फैंसी क्रिकेट मैच सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दिन के 2 बजे से गांधी मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन और मीडिया की टीम आमने-सामने होंगी। वहीं संध्या 5: बजे से महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने उक्त अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को अलग से प्रतिनियुक्ति आदेश निकालने का निर्देश दिया।
-ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे कार्यों का डीएम ने लिया जाएगा
समीक्षोपरांत जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ गांधी मैदान का भ्रमण कर वहां पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त आशीष कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेन्द्र कुमार भारती, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी दिलीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी,डीसीएलआर सदर, उप समाहर्ता नजारत, उप समाहर्ता सामान्य शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्काउट और गाइड के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

