पूर्वी चंपारण के बड़े नीलम पत्र देनदारों के विरुद्ध वारंट जारी, ऋण चुकता नहीं करने वाले होंगे गिरफ्तार 

पूर्वी चंपारण के बड़े नीलम पत्र देनदारों के विरुद्ध वारंट जारी, ऋण चुकता नहीं करने वाले होंगे गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-एसपी के निर्देश पर लगातार छापामारी जारी 

मोतिहारी। नीलाम पत्र वाद  से संबंधित बड़े बकायेदारो के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है।  जाहिर है देनदार अगर बकाये रकम का भुगतान  नहीं करते हैं तो, उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस संबंध में उप विकास आयुक्त,  डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया है कि नीलम पत्र वाद से संबंधित देनदारों के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से कठोर कदम उठाए गए हैं। फलस्वरूप बड़े  बकायेदारो की गिरफ्तारी के लिए वारंट निर्गत किए गए हैं।

जिन बड़े बकायादारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए है,उनमें सलोनी ट्रेडर्स एवं राइस मिल पूरन छपरा, संजीव कुमार पांडेय पिता गोपाल पांडेय हिंदू चकिया पर 13.56 लाख, मेसर्स दुर्गा राइस मिल हरपुर (आदापुर) विजय शंकर प्रसाद पिता जय मंगल प्रसाद पर 11.67 लाख, लोकेश शाह पिता भरोसी शाह धडहरवा पर 10.11लाख, प्रो. श्रीवैष्णी एग्रोफीडस ओमप्रकाश प्रसाद पिता राम बहादुर प्रसाद ग्राम पोस्ट अमवा पर 13.53 लाख, गोलू ड्रेसेज एवं सिंगार स्टोर मुकेश कुमार पिता ओमप्रकाश प्रसाद कुंडवाचैनपुर पर 10.08 लाख, सैयद गला भंडार परवेज आलम पिता सर्किलुरहमान बेला चमही पर 14.98 लाख, सिकंदर राय एवं शैल राय हरिहारा पर 11.09 लाख, मेसर्स मुस्कान मोबाईल सोनू कुमार पिता विजय प्रसाद पर 11.28 लाख, मेसर्स एसीसी ब्रिक्स एंड कंपनी बोकाने कला रज नीश कुमार सिंह पिता कमलेश कुमार सिंह जिहुली पर 15.94 लाख, 

कांति देवी पति त्रिलोकी शाह कौड़िहार बड़ा टोला पर 11.06 लाख सरिता देवी पति मंटू सिंह कौड़िहार चौक रक्सौल पर 17.58 लाख, सोनेश्वर शाह पिता स्व. कपिलदेव शाह, आदर्श नगर लक्ष्मीपुर रक्सौल पर 11 लाख, प्रिंस कुमार गुप्ता पिता पृथ्वी प्रसाद,  नागा रोड पर 11.75 लाख, योगेन्द्र शर्मा पिता वंशी शर्मा पनटोका पोस्ट हरैया पर 11.07 लाख, श्याम कुमार पिता उमाशंकर साह आश्रम रोड़ रक्सौल पर 10.66 लाख, मेसर्स एएस रोडवेज, ईश्वर चंद्र प्रसाद पिता असर्फी लाल साह मटिअरिया, मखुआ पर 12.31 लाख, सुभाष प्रसाद पिता असर्फी साह, रानी छपरा पोस्ट मच्छरगांवा पर 15.50 लाख, विकास कुमार पिता चंद्रिका सिंह रामपुरवा मोतिहारी नगर पर 27.95 लाख, आटा चक्की  दुकान सुनील कुमार गुप्ता पिता स्व. मुक्तिनाथ प्रसाद जमला रोड बनियापट्टी,  ठाकुरवाड़ी  पर 10.20 लाख, मेसर्स मोबाइल म्यूजिक दिनेश प्रसाद पिता जानकी प्रसाद मुहल्ला नकछेद टोला पर 11.48 लाख, मेसर्स जगदम्बा कंस्ट्रक्शन अशोक कुमार सिंह पिता स्व. ब्रृज बिहारी सिंह मुहल्ला बलुआ टाल 38.18 लाख, मेसर्स सन्नी स्टील फर्निचर बलुआटाल, सन्नी कुमार पिता-स्व. रामशीष मिश्र, अगरवा बेलही देवी मंदिर 12.78 लाख, मेसर्स ओम ट्रेडर्स दीपक कुमार पिता ओमप्रकाश प्रसाद मुहल्ला छतौनी वार्ड नंबर 18 पर 11.28 लाख, रूपेश कुमार पिता शंकर शाह तुरकौलिया कवलपुर चौक, शंकर कलेक्शन पर 10.08 लाख, मेसर्स चम्पारण ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस, रंजन कुमार सिंह पिता रामेश्वर प्रसाद सिंह, गुलबारा मधुबन पर 12.86 लाख, नरेश राय पिता रंगलाल राय मुहल्ला-मिठनपुरा पर 13.05 लाख, जगरनाथ राय पिता रामदयाल राय सरैया, जगिराहां पर 10.04 लाख, हरेंद्र राय पिता कपिलदेव राय, जगिराहां पर 10.20 लाख और हीरो फ्लाई आस ब्रिक्स इंडस्ट्रीज  अफसनी खातुन, पिता सैफ अख्तर साकिन बड़कुरवा पर 15.74 लाख की देनदारी है।

इन सभी के विरुद्ध सक्षम स्तर से  जारी गिरफ्तारी वारंट संबंधित थाना से तामिला करा दिया गया है। यहां जानने योग्य है कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात उक्त वारंट के विरुद्ध गिरफ्तारी को लेकर काफी गंभीर है। लिहाजा देनदारों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  अभी तक नीलाम पत्र के अन्य मामलों में 48 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page