स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई स्क्रीनिंग 

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई स्क्रीनिंग 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला प्रशासन के तत्त्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2026 के अवसर पर होने वाले राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन  मंगलवार को स्क्रीनिंग के माध्यम से कर लिया गया। शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विधालय एवं संस्थाओ के प्रतिभागियो ने राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। जहां निर्णायक मंडल सदस्यों ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया।

स्क्रीनिंग मे छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति व पारंपरिक लोककला से जुडे कई आकर्षक व मनोहारी प्रदर्शन किए। निर्णायक मंडल सदस्यो में  पूर्व प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी संजय पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं अभय अनंत शामिल थे। संचालन आदित्य मानस ने किया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरि, समग्र शिक्षा के मीड़िया प्रभारी शकील अहमद सहित अन्य मौजूद थे। राष्ट्रगान के लिए चयनित टीमें गांधी मैदान, समाहरणालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस केंद्र, अनुमंडल कार्यालय सदर, जिला परिषद, गांधी संग्रहालय, नगर निगम कार्यालय आदि जगहो पर अपनी प्रस्तुति देंगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित टीमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्याकाल महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में अपनी कला के विविध रंगो को बिखेरेंगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page