चंपारण के दोन क्षेत्र में चिकित्सा की अभाव में गयी गर्भवती महिला की जान

चंपारण के दोन क्षेत्र में चिकित्सा की अभाव में गयी गर्भवती महिला की जान
Facebook WhatsApp

पश्चिम चम्पारण। बगहा पुलिस जिला के गोबरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दोन इलाका के सिंगड़हवा गांव की 27 वर्षीय गर्भवती सुमन देवी की रविवार को मौत हो गई। मौत होने का कारण ग्रामीणों के अनुसार बरसात के वजह से रास्ते की कठिनाइयां, समय पर इलाज नहीं होना है।उसके प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्वजन उसे ट्रैक्टर से हरनाटांड़ पीएचसी ले जा रहे थे।

इसी दौरान हरहा नदी में बढ़े हुए जलस्तर के कारण ट्रैक्टर फंस गया। नदी का रास्ता काफी खराब होने के कारण वाहन बीच रास्ते में फंस गया, इस दौरान प्रसव पीड़ा से तड़प रही सुमन की हालत बिगड़ती गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नौरंगिया पंचायत के मुखिया गौरी शंकर प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है।

मुखिया ने बताया कि दोन क्षेत्र में नदियों पर पुल-पुलिया का अभाव लोगों के लिए बड़ी समस्या है। बरसात के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाती है।गंभीर मरीजों और गर्भवतियों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाती है। सुमन की शादी ढोलबजवा गांव निवासी संजीत उरांव से हुई थी। यह उसका दूसरा बच्चा होनेवाला था, उसका पहले से एक बच्चा है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने मायके सिंगड़हवा दोन में रह रही थी।

उल्लेखनीय है कि सिंगड़हवा दोन से रामनगर प्रखंड मुख्यालय की दूरी करीब 48 किलोमीटर है, जबकि हरनाटांड़ करीब 21 किलोमीटर दूर है। चिकित्सा सुविधा के लिहाज से हरनाटांड़ नजदीक और प्रमुख केंद्र होने के कारण दोन क्षेत्र के लोग इलाज के लिए वहीं जाते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में हरहा नदी बड़ी बाधा बन जाती है।ग्रामीणों की बात मानें तो, यह इस क्षेत्र की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बरसात के दिनों में वर्षों वर्ष से चिकित्सा के आभाव में कई गर्भवतियों की जान जा चुकी है।

वाल्मीकीनगर से अरविन्द नाथ तिवारी की रिपोर्ट

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page