स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने मनायी भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ
मोतिहारी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पूर्वी चंपारण के प्रधान कार्यालय में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर नीमा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ खादिर एवं जेडीयू के जिलाध्यक्ष भरत पटेल उपस्थित रहे। संगठन की तरफ से जिलाध्यक्ष ने विधान परिषद सदस्य सहित सभी अतिथियो को गांधी टोपी एवं चादर से सम्मानित किया। साथ ही संगठन के महासचिव व कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने जदयू अध्यक्ष व नीमा अध्यक्ष को गांधी टोपी एवं चादर से सम्मानित किया और स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा रामर्षि देव ऋषि जी सम्मान चरखा से सम्मानित किया।
इस वर्षगांठ के अवसर जिलाध्यक्ष ने जिले में एक शहीद स्वतंत्रता सेनानी स्मारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति भवन की अपनी मांग को रखा जिसे सदन में उठाने का आश्वासन माननीय सदस्य ने दिया। इस अवसर बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारीगण की उपस्थिति रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर शर्मा ने किया

