मोतिहारी पुलिस ने मंसफ अली हत्याकांड का किया उद्भेदन,शूटर समेत तीन गिरफ्तार
-घटना के वक्त शूटर का पहना गया शर्ट हुआ बरामद
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हुए मंसफ़ अली हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए शूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 17 अक्टूबर को मंसफ़ अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शूटर अभिनंदन कुमार हरसिद्धि थाने के उज्जैन लोहिया गांव निवासी को गिरफ्तार किया गया है।
उसके निशानदेही पर पुलिस ने परशुरामपुर चौक स्थित हीरो एजेंसी के मालिक आफताब आलम और शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक देसी कट्टा , जिंदा कारतूस और हत्या की घटना कारित करने क् समय शूटर का पहना गया शर्ट भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी और अभियुक्तों से सघन पूछताछ कर रही है। इस बाबत बताया गया है की घटना के विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। वही इस मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तत को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में डीएसपी अरेराज रवि कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम समर्थ , हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार,सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार , बृजेश कुमार , संतोष कुमार , सीमा कुमारी सहित तकनीकी शाखा के विनीत कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

