पूर्वी चम्पारण के 12 विधानसभा क्षेत्रो के 95 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित

पूर्वी चम्पारण के 12 विधानसभा क्षेत्रो के 95 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित
Facebook WhatsApp


-जोर लगाने में जुटे सभी प्रत्याशी

– भाग्य का फैसला 14 नवम्बर को हो जायेगा


मोतिहारी। नाम वापसी के बाद सभी उम्मीदवारों को शुक्रवार को जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे  95 प्रत्याशियों का सिंबल (चुनाव चिन्ह) आवंटित कर दिया गया है।

– 18 मधुबन विधानसभा

इस क्षेत्र से 8 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के राणा रंधीर सिह, राजद प्रत्याशी के रूप में संध्या रानी, जनसुराज पार्टी से विजय कुमार कुशवाहा, कुमार भूषण उर्फ बिट्ट आम आदमी पार्टी, हरिशचन्द्र कुमार प्रसाद बसपा, शिव शंकर राय, जनशक्ति जनता दल, शशि रंजन उर्फ सोनू सिंह निर्दलीय, सैयद मो. इमान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य अजमायेंगे।

– 10 रक्सौल विधानसभा

यहां से कुल पांच प्रत्याशी मैदान में है। इनमें प्रमोद कुमार भाजपा को कमल, श्याम बिहारी प्रसाद को पंजा, कपिदेव प्रसाद जनसुराज को स्कूल का बास्ता, मो. कलीम निर्दलीय को बेल्ट, धुरेन्द्र कुमार निर्दलीय को कैरम बोर्ड प्रतीक के रूप में मिला है।
-11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र

इस क्षेत्र से मात्र पांच प्रत्याशी मैदान मेें रह गये है। जिनमें जुल्फीकार आफताब बसपा को हाथी, राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता लोक जनशक्ति पार्टी को हेलीकाप्टर, अजय कुमार झा जनसुराज पार्टी को स्कूल का बास्ता, जितेन्द्र तिवारी किसान सुराज दल को टीलर, श्याम किशोर चैधरी जनशक्ति जनता दल को ब्लैक बोर्ड सिंबल मिला है।

– 21 ढाका विधानसभा

इस विधानसभा से दस प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें  पवन कुमार जायसवाल भाजपा को कमल, फैसल रहमान राजद को लालटेन, मधुसूदन कुमार  आम आदमी पार्टी को झाडू, सिकंदर भारती बसपा को हाथी, केदार राम नायक युवा क्रांति पार्टी को बल्ला, डाक्टर एल.बी. प्रसाद जनसुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता, नगीना पासवान राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी को फूलगोभी, राणा रंजीत सिंह आॅल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को पतंग, मो. सलीम निर्दलीय को दूरबीन, सुबोध कुमार निर्दलीय को बेंच आवंटित किया गया है।
-12 नरकटिया विधान सभा 

यहां से कुल 6 उम्मीदवार भाग्य आजमायेंगे, इनमें विशाल कुमार जनता दल यूनाईटेड को तीर, शमीम अहमद को राजद को लालटेन, लालबाबू  प्रसाद जनसुराज को स्कूल का बास्ता, उमर फारूकी निर्दलीय को मोतियों का हार, वशिष्ठ प्रसाद निर्दलीय बेल्ट, मो. हारून रसीद निर्दलीय को आलमीरा आवंटित किया गया है।
19 मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र

इस क्षेत्र से 9 प्रत्याशी मैदान में है।
इनमें देवा गुप्ता राजद को लालटेन, प्रमोद कुमार भाजपा को कमल, फकरे आलम बसपा को हाथी, डाॅ. अतुल कुमार जनसुराज को स्कूल का बास्ता, सिकंदर चैधरी राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी को फूलगोभी, सुशील कुमार द प्लुरल्स पार्टी को सीटी, दिव्यांशु भारद्वाज दूरबीन, दुखित राय निर्दलीय को चक्की, ब्रजबिहारी यादव निर्दलीय को कैरम बोर्ड को आवंटित किया गया है।
13-हरसिद्ध विधानसभा

इस विधानसभा से कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा कृष्णनंदन पासवान को कमल, राजद के राजेन्द्र कुमार को लालटेन, जनसुराज पार्टी अवधेश कुमार को स्कूल का बैग, किसान सुराज दल के रविकांत रवि को टीलर, निर्दलीय जगदीश राम को कल्कूलेटर, निर्दलीय राजेन्द्र पासवान को लेटर बाॅक्स चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
-8 गोबिंदगंज विधानसभा

इस क्षेत्र में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें बसपा के अजीत कुमार राम को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी अशोक कुमार सिंह को झाडू, लोकजनशक्ति पार्टी के राजू तिवारी को हेलिकाप्टर, शशि भूषण उर्फ गप्पू राय को हाथ छाप, जनशक्ति जनता दल के आशुतोष कुमार को ब्लैक बोर्ड, जनसुराज के पार्टी कृष्णकांत मिश्रा को स्कूल का बैग, द प्लुरल्स पार्टी के नितेश कुमार श्रीवास्तव को सीटी एवं अखंड भारतीय युवा पार्टी के उम्मीदवार राहुल कुमार प्रियदर्शी को जंजीर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
-17 पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

इस निर्वाचन क्षेत्र से 11 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें बसपा के विपुल कुमार को हाथी, कम्युनिष्ट पार्टी आॅफ इंडिया राजमंगल प्रसाद को हथौड़ा, हथिया एवं सितारा चुनाव चिन्ह मिला है। जबकि भाजपा के श्याम बाबू प्रसाद यादव को कमल, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अमित कुमार कुशवाहा को घड़ी, भारत जन जागरण दल के कुंदन कुमार को बेंच बज्जिकांचल विकास पार्टी के जगदीश प्रसाद को अंगूर, किसान सुराज दल के श्याम कुमार को टीलर, जनसुराज पार्टी के सुबोध कुमार को स्कूल का बस्ता, निर्दलीय मो. मुमताज आलम को बक्सा, निर्दलय रविरंजन कुमार को मोतियो का हार एवं निर्दलीय राजमंगल प्रसाद को साईकिल पंप को चुनाव चिन्हे आवंटित किया गया है।
10 केसरिया विधान सभा

इस विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के रामाधार राय को झाडू चुनाव चिन्ह मिला है। जबकि जदयू के शालिनी मिश्रा को तीर, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के चुटूल कुमार को फूलगोभी, जनसुराज के नाज अहमद खान को स्कूल का बस्ता, विकासशील इंसान पार्टी के वरूण विजय को नाव, जनशक्ति जनता दल बिनोद कुमार को ब्लैक बोर्ड, निर्दलीय चन्द्रेश्वर मिश्र को बेबी वाॅकर, निर्दलय पूनम देवी मोतियो का हार, निर्दलीय रामशरण प्रसाद यादव को चूड़िया, निर्दलीय सुनील कुमार फूलो से युक्त टोकरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

12-कल्याणपुर विधान सभा

इस विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें राजद के मनोज कुमार यादव को लालटेन, बसपा के मो. बैदुज्ममान को हाथी, आम आदमी पार्टी के रामबाबू दास को झाडू, भाजपा के सचिन्द्र प्रसाद सिंह को कमल, लहिया जनता दल के अरबिंद कुमार पांडेय को बाल्टी, जनसुराज पार्टी के मंतोष कुमार सहनी को स्कूल का बस्ता, जागरूक जनता पार्टी क मोहित कुमार को गैस स्टोव, निर्दलीय अशोक कुमार यादव को मोतियों का हार, निर्दलीय नितीश कुमार को बेबी वाॅकर, निर्दलीय राकेश कुमार पंडित को चुड़िया, निर्दलीय सुबोध कुमार को बाक्स आवंटित किया गया है।

– 20 चिरैया विधानसभा


इस विधान सीट से 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें राजद के लक्ष्मी नारायण यादव को लालटेन, भाजपा के लालबाबू प्रसाद गुप्ता कमल, जनशक्ति जनता दल के मुकेश कुमार को ब्लैक बोर्ड, समाजशक्ति पार्टी के मो. माहताब आलम को कैंची, जनसुराज पार्टी के संजय कुमार को स्कूल का बस्ता एवं निर्दलीय अच्छे लाल प्रसाद को प्रेसर कूकर आवंदिटित किया गया है। बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि आखिर जनता की अदालत में हाजिरी लगाने वाले इन प्रत्याशियों को जनता कितना चाह रही है या नाकार दी है। इसका तो परिणाम आने के बाद पूरी तरह से खुलासा हो जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page