डीएम एवं आयुक्त ने मठिया में निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण किया
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारी आशीष कुमार द्वारा धर्म समाज चौक से मठिया एनएच रोड तक बन रहे नाले एवं निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंकज कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल,विश्वजीत कुमार सहायक अभियंता, कुंदन कुमार एवं नितेश कुमार कनीय अभियंता नगर विकास प्रमंडल मोतिहारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक/ कार्यकारी एजेंसी को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात का मौसम है इसलिए कार्यों को और तेजी से पूर्ण कराई जाए।

