युवा उत्सव में हर वर्ष प्रतिभाएं निखर कर आती है सामने:जिलाधिकारी

युवा उत्सव में हर वर्ष प्रतिभाएं निखर कर आती है सामने:जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp

जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2026 भव्यता के साथ संपन्न

मोतिहारी। कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2026 का आयोजन शुक्रवार को महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह मे हुआ। युवा उत्सव का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त आशीष कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी, जिला युवा अधिकारी सुश्री अंकिता, जिलाधिकारी के विशेष सचिव अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता उमेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश एवं एम. एस. काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने उपस्थित कला प्रतियोगियो को संबोधित करते हुए कहा कि एक परंपरा के तहत युवाओ को अपनी पारंपरिक लोक कला व संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासतो के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से हर वर्ष युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। जहाॅ प्रत्येक वर्ष नयी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यहाॅ की प्रतिभाओ ने कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी हासिल किए हैं। जिलाधिकारी ने युवा उत्सव मे भाग लेने आए सभी प्रतियोगियो को अपनी शुभकामनाएँ दीं एवं कहा कि युवा उत्सव मे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।

युवा उत्सव मे समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, कविता वाचन/ कविता लेखन एवं नुक्कड नाटक विधाओ की प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ी संख्या मे युवा छात्र- छात्राओ  ने हिस्सा लिया।

युवा उत्सव प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह लोक नृत्य मे समूह स्वर गंगा ने प्रथम, एम. जे. के.गर्ल्स इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा प्रभावती गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि समूह लोकनृत्य मे एम.जे. के. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओ ने बाजी मारी।

कविता लेखन एवं वाचन मे अनन्या अन्वी प्रथम, शुभांगी भारती द्वितीय एवं आर्तिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि नुक्कड नाटक मे राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया प्रथम, एम.जे. के. गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय एवं सर्वोदय विद्यालय, जगीरहां के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं चित्रकला मे उत्तम जायसवाल प्रथम, कुमारी लक्ष्मी द्वितीय एवं वैष्णवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल सदस्यो में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. गौरव भारती, वरीय संस्कृतिकर्मी संजय कुमार पाण्डेय, इवलीन प्रकाश, डाॅ. विनय कुमार सिंह, कुमारी संगीता, गुलरेज शहजाद, अभय अनंत, राजकुमार एवं सरोज कुमारी शामिल रहे।

युवा उत्सव का सफल संचालन आदित्य मानस ने किया। मौके पर समग्र शिक्षा के मीडिया प्रभारी शकील अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page