15 अगस्त को सभी विद्यालयो में करें तिथि भोज का आयोजनः ईश्वरचन्द्र मिश्र
-जिला परिषद में हुई जिलास्तरीय शिक्षा समिति की बैठक
मोतिहारी। जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन, ईश्वरचन्द्र मिश्र,अध्यक्ष, शिक्षा समिति, जिला परिषद्, की अध्यक्षता में शिक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
श्री मिश्र ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयो में मध्याह्न भोजन योजना अन्तर्गत तिथि भोज किया जाये। साथ ही भविष्य में महापुरूषो के जयंती के अवसर पर इस तरह के भोज आयोजित करें।
शिक्षा विभाग के अध्यक्ष द्वारा बार-बार समीक्षा के फलस्वरूप इस बार जिले के निजी विद्यालयो में कमजोर वर्ग के बच्चो को निजी विद्यालयो में निःशुल्क नामांकन के लक्ष्य 1362 के विरूद्ध 1206 नामांकन पर समिति की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की गई। जबकि अगले सत्र में उपलब्ध 4146 सीट को कमजोर वर्ग के बच्चो के नामांकन के लिए वृहद प्रचार-प्रसार के लिए निर्देश दिए।
विद्यालयो में शिक्षको की सामानुपातिक संख्या के समीक्षा के दौराण यह तथ्य सामने आया कि राजकीय मध्य विद्यालय जमला में सभी शिक्षको का स्थानान्तरण आॅनलाईन पोर्टल से एक ही बार हो गया। फलस्वरूप इसे शिक्षा विभाग की खामी मानी गई।
अध्यक्ष, शिक्षा समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक सुधार का निर्देश दिया। जिले के कुछ विद्यालयो में किचन शेड बनाने तथा कुछ जगहो पर किचन शेड की मरम्मती की आवश्यकता है। नतीजतन अध्यक्ष, शिक्षा समिति ने किचन शेड निर्माण/मरम्मती के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि जिले में 159 वैसे विद्यालय है, जिनके पास भूमि की कमी है। नतीजतन उसके अस्तित्व पर ग्रहण लग रहा है।
अध्यक्ष्ज्ञ ने अश्वासन दिया कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयास से वैसे विद्यालयो को भूमि उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में मो. नशीम अख्तर, सदस्य सुमन वर्मा, शाहजहां खातुन, सदस्य, तेजनारायण प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने भाग लिया।

