विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार , छत ढलाई का पैसा नहीं देने पर हत्या करने का आरोप

विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार , छत ढलाई का पैसा नहीं देने पर हत्या करने का आरोप
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के मच्छरगावा पंचायत अंतर्गत फतुहा नवादा गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता बिगु राम ने कोटवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर पति राजेश राम, भैसुर सुरेंद्र राम और देवर ब्रजेश राम सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

प्राथमिकी में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग घर की छत की ढलाई कराने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। पैसे नहीं देने के कारण आरोपितों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति राजेश राम को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं मामले में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वही अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page