प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर हुई पुष्पवर्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर हुई पुष्पवर्षा
Facebook WhatsApp

अहमदाबाद/नर्मदा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया स्थित एकतानगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान हेलीकॉप्टर से सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा पर पुष्पवर्षा भी की गई। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में शामिल हुए और राष्ट्रीय एकता परेड में भी भाग लिया।

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उनकी प्रतिमा के समक्ष नमन कर देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके योगदान को याद किया। समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

एकतानगर में प्रधानमंत्री ने ‘भारत पर्व’ का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति में करीब 300 कलाकारों ने प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने ‘एकता प्रकाश पर्व’ का अवलोकन किया।प्रधानमंत्री नर्मदा घाट पर आयोजित नर्मदा महाआरती में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता की।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकतानगर में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

उल्लेखनीय हे कि प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने बनासकांठा के भीलड़ी में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में करीब 19 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page