चंद्रहीया स्थित कस्तूरबा विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों से की बातचीत

चंद्रहीया स्थित कस्तूरबा विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों से की बातचीत
Facebook WhatsApp

 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी के साथ चंद्रहीया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का देर संध्या निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वहां की वार्डन उपस्थित मिली।जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय में और बेहतर करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है, फलस्वरूप  जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी छात्रों से मिले और उनसे विद्यालय संचालन का फीडबैक लिया। यहां पर कुल 80 छात्रा नामांकित हैं। बच्चों से खाना में नाश्ता की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डन को जरूरी निर्देश दिए गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page