मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएंः डीएम 

मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएंः डीएम 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना  अंतर्गत जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई।

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी निधि कुमारी द्वारा मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।

इस अवसर पर सचिव डीएलएसए  नितिन त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी  राजन कुमार गिरी, जिला योजना पदाधिकारी  राहुल कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन राजेंद्र कुमार पांडेय सहित जिला संचालन समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास, स्वरोजगार, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page