बाल सहायता समूह आपसी समन्वय के साथ बापूधाम स्टेशन पर बाल अपराध का करेंगे रोकथाम

बाल सहायता समूह आपसी समन्वय के साथ  बापूधाम स्टेशन पर बाल अपराध का करेंगे रोकथाम
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बापूधाम रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बाल सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, त्वरित सहायता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर था।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले बच्चों, लापता एवं असहाय बच्चों की पहचान, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल श्रम, बाल विवाह तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की।

वहीं किसी भी संकटग्रस्त बच्चे की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर  निर्णय लिया गया कि रेलवे स्टेशन पर नियमित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ बच्चों के हित में कार्य करेंगे।

उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में रेलवे प्रशासन, बाल संरक्षण पदाधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई मोतिहारी चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page