डीएम ने केंद्रीय कारा का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं को सुनी, शीघ्र समाधान का दिए भरोसा
– कारा में सदाचार वाटिका” का किया उद्घाटन
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने केन्द्रीय कारा, मोतिहारी का निरीक्षण किया। इसके पूर्व “सदाचार वाटिका” का उद्घाटन किया, तत्पश्चात उनकी अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कारा में संसीमित बंदियों ने भाग लिया। बंदियों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सभी की समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना तथा यथाशीघ्र निराकरण का अश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने कारा पुस्तकालय, पेंटिंग सेक्शन, रेडियों दोस्ती, कारा अस्पताल एवं कारा के अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। कारा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी ने कारा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को देखकर जिलाधिकारी ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कारा प्रशासन के कार्यों का भी सराहना की। उक्त अवसर पर कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा, उपाधीक्षक-सह-अधीक्षक (उत्क्र०) संजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, नंदकिशोर कुमार, कारा के अन्य पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

