स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डाक विभाग ने जारी किए स्मारक डाक टिकट

स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डाक विभाग ने जारी किए स्मारक डाक टिकट
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। स्तन कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डाक विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए हैं।

इन स्मारक डाक टिकटों का विमोचन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम और समय पर पहचान के लिए आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच के तहत अब तक 86.97 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से लगभग 5.50 लाख लोग वर्तमान में उपचार प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने से उपचार की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं। इसलिए नियमित जांच, सही जानकारी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श बेहद महत्वपूर्ण हैं।

पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, “महिलाओं का स्वास्थ्य स्वस्थ परिवार और स्वस्थ राष्ट्र की नींव है।” उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा स्तन कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में सरकारी संस्थाओं, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

इस पहल के माध्यम से डाक टिकटों को जन-जागरूकता का माध्यम बनाकर स्तन कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के महत्व का संदेश देशभर में पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page