मोतिहारी में अंतरजिला जाली नोट के रैकेट का भंडाफोड़,नौकरी से बर्खास्त सिपाही चलाता था जाली नोट का संगठित गैंग,नौ गिरफ्तार

मोतिहारी में अंतरजिला जाली नोट के रैकेट का भंडाफोड़,नौकरी से बर्खास्त सिपाही चलाता था जाली नोट का संगठित गैंग,नौ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

– चार लाख चिल्ड्रेन बैंक का नोट और आर्म्स बरामद , लोगो से ठगी और लूट करने के कई मामले

मोतिहारी। नौकरी से बर्खास्त किए गए सिपाही ने बाकायदा एक गैंग बनाकर जाली नोट के धंधेबाजी के साथ लोगों से ठगी और लूट कांड को अंजाम दे रहा था।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने उसके सहयोगियों के साथ कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दूसरे जिले के आपराधी भी शामिल है। शहर के कुंआरी देवी चौक के नजदीक पहले पुलिस ने बर्खास्त सिपाही विदुर सहनी बड़हरवा मुफस्सिल थाना को दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही पर कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य अपराधियों में भोजपुर जिले के सुहिया गांव का आकाश कुमार, प्रदीप कुमार जायसवाल, मुफ्फसिल बासमनपुर का राम प्रवेश भगत, कुंदन कुमार,  चंदेश्वर गिरी, अनिल कुमार ठाकुर, अमीरी पंडित और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव से अरविंद कुमार शामिल है।

इन लोगों के पास से नगद भारतीय रुपए 34000,  चिल्ड्रन बैंक का 500 का नोट वाला कुल 4 लाख, 200 एवं 100 के नोट के आकार का कागज,  एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, आठ मोबाइल फोन, पुलिस की वर्दी का 3 पेंट, दो शर्ट,  एक बेल्ट बरामद किया गया है।

बताया गया है कि पुलिस की नौकरी से बर्खास्त किए जाने के बाद विदुर सहनी ने एक संगठित गिरोह बना लिया, जिसमें उसके सहयोगी,  लोगों से जाली नोट देकर असली रुपए लेने के साथ ही ठगी करते थे। इसके अलावा भोले भाले लोगों से मौका देखकर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम भी दिया जाता था। जाहिर है कि मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

फलस्वरूप नौ बदमाश  गिरफ्तार किए गए है । पुलिस टीम में सदर 2 डीएसपी जितेश पांडेय , मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अमित कुमार, अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर मनीष बंसल,  सुभाष कुमार, रोहन कुमार, बलवीर कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी,  पुलिस के जवान और टेक्निकल सेल की टीम शामिल थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page