मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मचारियों का प्रदर्शन, 9 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मचारियों का प्रदर्शन, 9 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Facebook WhatsApp

रक्सौल। स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

प्रदर्शन की जानकारी देते हुए चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराता आ रहा है। बावजूद इसके अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे नगर निकाय कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि सरकार जल्द ही मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आगामी 9 नवंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रदर्शन में प्रेम मलिक, प्रमिला देवी, राजेश मलिक, करण मलिक, रवि मलिक, छोटू मलिक, सिकंदर मलिक, अभय मलिक सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page