मुस्लिम लड़कियों पर गलत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कारवाई, 10 हजार का इनाम घोषित
मोतिहारी। भोजपुरी गाने में मुस्लिम बेटियों को लेकर कथित अश्लील टिप्पणी पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ा एक्शन लिया है और उक्त मामले में तत्काल एफआईआर कराया गया है। एसपी श्री प्रभात ने बताया है कि यह काफी संगीन मामला है जिसमें दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।
इस मामले में साइबर थाने में भोजपुरी गायक संजय सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। वही आरोपी संजय सिंह पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर दिया गया है। बताते है कि इस घटनाक्रम को बेटियों के प्रति तुच्छ मानसिकता उजागर ही रही है तो दूसरे तरफ समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के रूप में भी इसे देखा जा रहा है और ऐसे कृत्य के लिए किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा।
फिलवक्त मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी है। एसपी के उक्त कार्रवाई का समाज के प्रबुद्ध लोगों ने स्वागत करते हुए सराहनीय कदम बताया है।

