जोलगांवा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

जोलगांवा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
Facebook WhatsApp

– चार आरोपी गिरफ्तार

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जोलगांवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में पन्ना देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनके माथे में गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जख्मी लोगों में एक पक्ष की मंजू देवी, रविन्द्र राय और पन्ना देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से कपिलदेव राय, लालमुनी देवी और रम्भा देवी जख्मी हुई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से तुरकौलिया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सुरेन्द्र राय, जितेंद्र कुमार, कपिलदेव राय, लालमती देवी, रम्भा देवी, अमृता कुमारी, काजल कुमारी, कुंदन कुमार, अशोक कुमार, चुन्नू कुमार, गीता कुमारी और आशा देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में रविन्द्र राय, मंजू देवी, रौशन राय, रुपेश राय, राघो राय, नवल किशोर राय और पन्ना देवी को आरोपित किया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारों में मंजू देवी, रुपेश राय, कपिलदेव राय और उनकी पत्नी लालमती देवी शामिल हैं।  थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page