जातीय उन्माद फैलाना पड़ा महंगा,फेसबुक आईडी पर एफआईआर दर्ज,  ढूंढ रही है पुलिस

जातीय उन्माद फैलाना पड़ा महंगा,फेसबुक आईडी पर एफआईआर दर्ज,  ढूंढ रही है पुलिस
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। कपूरपकड़ी के चर्चित कांड में एक व्यक्ति के द्वारा फेसबुक पेज पर जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की गई है। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने उक्त एफबी आईडी वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

बताया गया है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कपूर पकड़ी गांव में एक चर्चित मामला सामने आया है। जिसमें मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है , उक्त मामले को पुलिस अधीक्षक ने स्वयं देखते हुए उसमें आरोपियों के गिरफ्तारी के आदेश दिए।  इतना ही नहीं उस कांड ने तत्काल दो लोग गिरफ्तार हुए और कांड के मुख्य आरोपी के विरुद्ध 5 हजार इनाम की घोषणा की गई है।

बावजूद उसके एक सनोज कुमार नामक फेसबुक आईडी से जातिगत उन्माद फैलाते हुए आरोपियों के घर पर चढ़कर बदला लेने की बात कही गई है। ऐसे में पुलिस का कठोर कदम उठाना सामाजिकता के ख्याल से और क्षेत्र में अमन चैन बहाल रहे, इस उद्देश्य से अत्यंत जरूरी माना जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page