संत शिरोमणि  रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व, सेवा एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस संबंध भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने बताया है कि अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 जुलाई को देशभर में “समरसता दीप महोत्सव” के माध्यम से हजारों स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कलश वंदन, शोभायात्रा, संगोष्ठी, विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा कार्य तथा जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से संत रविदास महाराज के विचारों एवं आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

श्री राज ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज में जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर संत रविदास महाराज के जीवन-दर्शन और उनके प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है, ताकि संत रविदास महाराज के समरस समाज के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन खड़ा किया जा सके। जानकारी बयान जारी कर भाजपा मोतिहारी मीडिया प्रभारी ने गुलरेज शहजाद ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page