दुग्ध के वाहन से शराब ढुलाई का भंडाफोड़,39 पेटी शराब जब्त
मोतिहारी। कल्याणपुर थाने के माधोपुर स्वरूप गांव में पुलिस ने रेड कर ओमप्रकाश , पिता रंभु राय के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। वही एक चारपहिया वाहन के चालक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किया गया कुल शराब 39 पेटी बताई गई है। गिरफ्तार किया गया चारपहिया वाहन का चालक कुशीनगर यूपी का कमरेआलम बताया गया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 366 .96 लीटर है। जानकारी के मुताबिक वह दुग्ध वाहन से भारी मात्रा में शराब लाकर भंडारण किया था , इसकी गुप्त जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली और उक्त शराब की खेप को जब्त कर लिया गया। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा , जिसके विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। जब्त किए गए समान में शराब के अलावा चार पहिया वाहन , 15 दुग्ध का जर्किन , दो मोबाइल फोन शामिल है। उक्त शराब ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार , एसआई सहित पुलिस बल और चौकीदार गजेंद्र कुमार शामिल थे।

