हत्या,लूट व सामूहिक दुष्कर्म के दस फरार अपराधी पर 2 लाख 10 हजार का इनाम घोषित

हत्या,लूट व सामूहिक दुष्कर्म के दस फरार अपराधी पर 2 लाख 10 हजार का इनाम घोषित
Facebook WhatsApp

-सामूहिक दुष्कर्म एवं डकैती के दो मोस्ट वांटेड पर है 50-50 हजार का इनाम घोषित

मोतीहारी। जिला पुलिस ने जिले के अलग – अलग थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में फरार चल रहे हैं 10 अपराधियों के विरुद्ध 2 लाख 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी है। बताया गया है कि कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक के नजदीक डीजल चोरी करने वाले गैंग के अपराधियों ने डीजल चोरी का विरोध करने पर होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के चार अभियुक्तों के विरुद्ध 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की है। जिसमें मुजफ्फरपुर साहेबगंज के पकड़ी बरसात गांव का चंदन गिरि , साहेबगंज सेमरा का धीरज कुमार , साहिबगंज माधोपुर हजारी गांव का चंदन कुमार एवं साहिबगंज थाना क्षेत्र के ही बंगरा गांव का मोस्ट वांटेड विकास राय उर्फ पकौड़ी शामिल है। इसके अलावा डकैती के एक वांटेड अभियुक्त नेपाल के सरलाही के शक्ति कपूर के विरुद्ध 50 का इनाम घोषित किया गया है। उसके विरुद्ध भेलाही थाने में मामला दर्ज है। वही रक्सौल नौका टोला के सोहेल खान के विरुद्ध 50 हजार के ईनाम की घोषणा की गई है।उसके उपर रक्सौल थाने में ही सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज है। अरेराज के छोटू राणा उर्फ प्रताप राणा के विरुद्ध रंगदारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं हरसिद्धि के सनौर खान के विरुद्ध 20 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं चांदमारी चौक पर हुए जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव के मर्डर के मामले में फरार चल रहे बंजरिया थाना के फुलवार गांव के दिलरंजन दुबे उर्फ टीगन दुबे के विरुद्ध 15 हजार का इनाम रखा गया है ।रक्सौल के एक मामले में फरार चल रहा अपराधी इनामुल अंसारी के विरुद्ध 10 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। वह कई तरह के अपराध को लेकर पुलिस के मोस्टवांटेल वाले लिस्ट में शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page