चित्रांश परिवार ने धुमधाम से किया चित्रगुप्त पूजा का आयोजन

चित्रांश परिवार ने धुमधाम से किया चित्रगुप्त पूजा का आयोजन
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। जिले के सुगौली नगर स्थित दृष्टि गुरुकुल पब्लिक स्कूल में श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को धूमधाम से किया गया, जिसमें सुगौली नगर व प्रखंड क्षेत्र से कायस्थ परिवार समेत समाज के अन्य वर्गो के लोग सम्मिलित होकर श्री चित्रगुप्त जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे पहुचे राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ के मठाधीश बाबा मनीष दास,सुधीर सेवा सदन के निर्देशक डाक्टर सुधीर श्रीवास्तव,व्यवसायी मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,प्रियांशु सर्राफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया।

मौके पर बताया गया कि कायस्थ जाति को उत्पन्न करने वाले भगवान चित्रगुप्त का जन्म यम द्वितीया के दिन हुआ।वहीं कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त की पूजा की जाती है।भगवान चित्रगुप्त कायस्थो के आराध्य देव है। भगवान चित्रगुप्त को कलम का देवता माना जाता है।चित्रगुप्त पूजा करने से साहस,बल, और शौर्य की प्राप्ति होती है।कायस्थ पूजा के दिन भगवान चित्रगुप्त के साथ हीं कलम और बही खाते की पूजा करते है।क्योंकि ये दोनों हीं भगवान चित्रगुप्त को प्रिय है।इसके साथ हीं अपनी आय-व्यय के ब्यौरा की पूरी जानकारी लिखते है।साथ हीं एक सादा कागज पर अपनी इच्छा लिख कर पूजा के समय भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के चरणों में अर्पित करते है l

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page