टोकरी में सब्जी के नीचे छुपा कर ले जा रहा शराब बरामद
पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शराब तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से 334.8 लीटर अवैध शराब बरामद किया है।
इस दौरान पुलिस बाइक पर लदी सब्जी की टोकरी के नीचे छुपा रखे शराब की खेप को भी बरामद किया है।जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मलाही थाना क्षेत्र के चटिया दियारा स्थित मांकेश्वर स्थान से पुलिस ने सब्जी की टोकरी में छुपा कर 48 पीस (कुल 18 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है।
इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। वहीं, सुगौली थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव के कोन्हवा टोला में पुलिस ने कुल 190 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद करने में सफलता पाई। इसके अलावा, चिरैया थाना में 46.8 लीटर नेपाली देशी शराब और 80 लीटर देशी शराब कुल 126.8 लीटर शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।सभी मामले में अग्रतर कारवाई जारी है।

